BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिछिया पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा, हत्या कर 40 किलोमीटर दूर लाश छिपाने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 20, 2021

बिछिया पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा, हत्या कर 40 किलोमीटर दूर लाश छिपाने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार




रेवांचल टाईम्स - गुम इंसान की तलाश के दौरान गुम महिला के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जिसमे 400/21 धारा 302 201 34 भा द वि अंतराम धुर्वे पिता शिवरतन धुर्वे उम्र 34 साल निवासी ग्राम लाटो थाना घुघरी 


      वही दिनांक 22. 11.21 को प्रार्थी निवासी सरारटोला द्वारा थाना बिछिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सोनवती मरकाम पति स्वर्गीय बलदेव मरकाम दिनांक 14/10/2021 से लापता है। रिपोर्ट पर गुम इंसान 60/21 कायम किया गया तथा गुम ईसान की तलाश हेतु हरसंभव प्रयास किया गया। गुम इंसान की तलाश के दौरान गुम महिला के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। प्राप्त जानकारी एवं तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अंतराम धुर्वे पिता शिवरतन धुर्वे उम्र 34 साल निवासी ग्राम लाटो थाना घुघरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया कि सोनवती मरकाम को प्रेम संबंध के चलते शादी की बात पर अपने एक साथी के साथ मिलकर ग्राम सरारटोला बिछिया में हत्या कर सोनवती की लास बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से लाटो पुल के पास बुंडनेर नदी थाना घुघरी क्षेत्र में रेत गड्ढा खोदकर सोनवती की लाश गड़ा दिए पुलिस द्वारा आरोपी अंतराम के बताये स्थान पर ले जाकर खुदाई करने पर सोनवती बाई का कंकाल, पर्स चूड़ी ब्लाउज अन्य सामान मिले जिसे परिजनों द्वारा पहचाना गया मामले में मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी अंतराम को गिरफ्तार किया गया न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया आरोपी के अन्य साथी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।  

कार्यवाही में थाना प्रभारी  एसराम मरावी उप निरीक्षक ब्रजकिशोर पंडरिया प्रधान आरक्षक जय पांडे आरक्षक रजनीकांत एवंम आरक्षक अरविंद बर्मन का विशेष योगदान

No comments:

Post a Comment